फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna's temporary bridge broken due to strong current in the river

नदी में आए तेज बहाव से टूटा यमुना का अस्थायी पुल

Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's temporary bridge broken due to strong current in the river
नाव से नदी पार करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना। उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी पर ग्रामीणों द्वारा बनाया गया पाइपों का अस्थायी पुल नदी में आए तेज बहाव के कारण टूट गया। पुल के टूटने से हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यमुना नदी के पार हरियाणा की तरफ उत्तर प्रदेश के तीन गांव गाजदीनपुर, सोंधेबांस तथा भूड़ हैं। नदी में ज्यादा पानी आने से इन गांवों में आने जाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। यमुना नदी में हर बरसात में तथा पहाड़ों पर होने वाली बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव तेज हो जाता है। पिछले चार दिन से हो रही बरसात के कारण नदी में आए तेज बहाव के कारण शुक्रवार को ग्रामीणों द्वारा यमुना नदी में आवागमन के लिए बनाया गया पाइपों का अस्थायी पुल पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। यमुना नदी में आसपास के गांवों के लोग आपस में पैसा एकत्र करके सीमेंट के पाइपों का पुल बना लेते हैं। जिस पर वह आराम से अपने खेतों तथा कस्बे तथा सहारनपुर तक आ जा सकें। गांव सोंधेबांस के बिजेंद्र सैनी, विनोद कुमार, सुनील सैनी, प्रमोद कुमार, ऋषि पाल ने बताया कि हरियाणा को जोड़ने वाले इस पुल की मांग बरसों पुरानी है, लेकिन आज तक भी पुल नहीं बन सका है। क्षेत्र के प्रधान मांगेराम, पूर्व प्रधान निर्दोष चौधरी आल्हनपुर, चौ. संजय टोडरपुर, संजय नंबरदार गाजदीनपुर, सुभाष चंद सोंधेबांस, चौधरी देवीसिंह आदि ने बताया कि स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए यमुना नदी पर पुल बनाया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed