फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yamuna river drown student did not know, jammed

यमुना नदी में डूबे छात्र का नहीं चला पता, जाम लगाया

Sun, 21 Apr 2019 12:09 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Published by: Prag Gupta Updated Sun, 21 Apr 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river drown student did not know, jammed
हाईवे पर यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ जाम लगाकर बैठे छात्र के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बेहट (सहारनपुर)।  यमुना नदी में डूबे ग्लोकल यूनिवर्सिटी का छात्र सुहेल 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं मिल सका। इससे आहत छात्र के परिजनों ने यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ मिलकर गंदेवड़ में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन की तरफ से सुहेल को तलाश करने में कोई मदद नहीं मिली। हाईवे पर जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यात्रियों को पैदल ही अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। करीब दो घंटे बाद सीओ सदर के मौके पर रेस्क्यू टीम भेज कर सुहेल की तलाश कराने और मौके पर मौजूद रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी का बीयूएमएस द्वितीय वर्ष का छात्र सुहेल यमुना नदी में लांड़ापुल के पास डूब गया था। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी के छात्र और स्टाफ के अलावा थाना मिर्जापुर पुलिस पहुंची थी। लेकिन काफी तलाश के बाद भी सुहेल का कुछ पता नहीं चल सका था। देर रात सुहेल के परिजन भी जनपद बिजनौर के शेरकोट से मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने भी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सुहेल की तलाश की। लेकिन मायूसी ही हाथ लगी और सुहेल का कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह परिजनों ने फिर यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ मिलकर सुहेल की तलाश शुरू की। लेकिन पानी ज्यादा होने की वजह से कोई मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुहेल को तलाश करने में कोई खास मदद न मिलने पर परिजन यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ गंदेवड़ पहुंचकर दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर बैठ गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सुहेल के चाचा नायाब अहमद ने बताया कि सुहेल को 24 घंटे से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। हथनीकुंड़ बैराज से प्रशासन ने न तो पानी बंद कराया और न ही रेस्क्यू टीम बुलवाकर  सुहेल की तलाश कराई। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और यूनिवर्सिटी के छात्रों और सुहेल के परिजनों को समझाकर हाईवे से हटाने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने पुलिस से दो टूक कहा कि जब तक रेस्क्यू टीम नहीं बुलाई जाती है और स्थानीय पुलिस प्रशासन मौके पर रहकर सुहेल की तलाश नहीं कराता तब तक वह हाईवे से नहीं उठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन बजे सीओ सदर चौब सिंह मौके पर पहुंचे। सुहेल के परिजनों को आश्वासन दिया कि रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और जब तक सुहेल नहीं मिल जाता, तब तक पुलिस उनके साथ मौजूद रहेगी। उनके आश्वासन के बाद ही परिजन और छात्र हाईवे से उठे। इसके बाद जाम खुल सका। हाईवे पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed