{"_id":"627e9cb63c200c5ff802214f","slug":"wrote-letter-to-dpro-for-action-on-village-head-saharanpur-news-mrt588463210","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। एडी बेसिक योगराज सिंह ने मिड-डे मील में खामी मिलने पर सलेमपुर भूकड़ी के ग्राम प्रधान पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने पुवांरका और मुजफ्फराबाद ब्लॉक के करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया, जहां कई शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक गैरहाजिर मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
सलेमपुर भूकड़ी स्थित संविलियन विद्यालय में अनुदेशक सुनील कुमार, प्राथमिक विद्यालय लाडवा में शिक्षा मित्र रोबिना, उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनौती के शिक्षा मित्र मुख्तार अली गैरहाजिर पाए गए। सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय पठलोकर में छात्र संख्या घटने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यहां मिड-डे मील में लापरवाही के साथ ही शौचालय की हालत खराब मिली। सुधार के निर्देश दिए गए। परिषदीय विद्यालय सलेमपुर भूकड़ी में मिड-डे मील योजना में कमियां मिलने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया। निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक ने सभी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। इसके अलावा बीआरसी बरौली का भी निरीक्षण किया गया। बीआरसी पर अभिलेखों का रख रखाव ठीक नहीं मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को सुधार के लिए निर्देशित किया गया।
विद्यालयों को नोटिस भेजने के निर्देश
एडी बेसिक ने चमेली देवी मेमोरियल स्कूल रामपुर कलां तथा बीके इंटरनेशनल स्कूल में मान्यता की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। मंडलीय समन्वयक नीरज प्रताप सिंह को उक्त विद्यालयों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।