फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wrestlers showed up in the riot

पहलवानों ने दंगल में दिखाया दम

Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed up in the riot
पहलवानी दिखाते पहलवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना में राष्ट्रीय एकता विशाल कुश्ती दंगल के तत्वावधान में देवी बाला सुंदरी मेले में दंगल का उद्घाटन  जयनाथ शर्मा तथा अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने किया।  नामचीन पहलवानों ने कस्बे में हो रहे दंगल में अपने दावपेंच दिखाए। 
विज्ञापन


दंगल आयोजकों ने पगड़ी बांधकर अतिथियों का स्वागत किया। पहली कुश्ती हरिद्वार बाबा रामदेव के अखाडे़ के पहलवान प्रदीप शास्त्री ने सहारनपुर के शमशेर को चित्त कर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन


इसके बाद नेपाल के पहलवान बसंत थापा तथा जम्मू कश्मीर के पहलवान बादल तथा गुरपाल मलकपुर एवं बंटा दिल्ली, मुजफ्फरनगर के शाहनजर की कोल्हापुर के नकाबपोश पहलवान के साथ हुई कुश्ती बिना किसी निर्णय के बराबरी पर संपन्न हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काला पहलवान सहारनपुर एवं जम्बो पहलवान काठमांडू नेपाल, भूरा पहलवान मेरठ एवं विनोद पहलवान हीरमाजरा के बीच हुई कुश्ती भी बिना किसी हार जीत के पूरी हुई। लखनऊ के पहलवान सुल्ताना ने रैफरी की भूमिका निभाई।


दंगल में जिले भर के लोग भारी संख्या में कुश्ती देखने पहुंचे। मेला प्रबंधक पवन कुमार सिंघल, राजीव सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, पूर्व चेयरमैन अकबर कुरैशी, तेजपाल सिंह, प्रवीन कुमार, बबलू सैनी, रामकुमार भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed