{"_id":"625ef3339c564816081fbd60","slug":"wrestlers-showed-their-bets-in-dangal-saharanpur-news-mrt5851902194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच
विज्ञापन
चिलकाना में चल रहे दंगल में कुश्ती करते पहलवान
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेंच
चिलकाना (सहारनपुर)। कस्बे में बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी मेले में राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल अखाड़ा हरिद्वार द्वारा आयोजित दंगल में मंगलवार को बाहर से आए पहलवानों ने अपने-अपने दांव पेंचों से लोगों को रोमांचित किया।
नेपाल के पहलवान पारस थापा और कुरुक्षेत्र के पहलवान संजीव के बीच हुई कुश्ती में नेपाल के पहलवान पारस थापा विजयी रहे। गोरखपुर के पहलवान मुन्ना तथा जावेद गंगोह के बीच हुए मुकाबले में गंगोह के पहलवान जावेद को जीत मिली। बागपत के पहलवान सचिन तथा हरिद्वार के पहलवान भगत के बीच हुए मुकाबले में सचिन ने जीत दर्ज की। इसके अलावा हिमाचल के बाबा लाडी तथा बनारस के पहलवान हलचल के बीच हुए मुकाबले में बाबा लाडी ने अपना परचम लहराया। कलियर के पहलवान मोनिस तथा तथा झांसी के पहलवान कल्लू के बीच हुए मुकाबले में दोनों बराबरी पर रहे। दंगल के संयोजक प्रदीप शास्त्री, अमजद खान दाहा, रेफरी सुल्ताना, शंकर थापा, जगरूप, पंजाब, समीर खुर्रमपुर, जसवंत आदि रहे।