फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Worship by keeping a Nirjala fast, will offer Arghya to the setting sun today

निर्जला व्रत रखकर की पूजा, आज देंगे सूर्य अर्घ्य

Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Worship by keeping a Nirjala fast, will offer Arghya to the setting sun today
छठ पूजन के लिये बड़ी नहर पर तैयारियो में लगे कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंगलवार को छठ पूजा के तहत निर्जला व्रत रखा गया। इसके साथ ही लोगों ने घरों पर छठ मइया की आराधना की। वहीं, पुलिस-प्रशासन और नगर निगम ने मानक मऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर व पांवधोई नदी के घाट पर सभी तैयारियां पूरी कीं।
विज्ञापन

मंगलवार को पूूर्वांचल के लोगों ने निर्जला व्रत रखा। बुधवार को शाम के समय नदियों के घाटों पर पहुंचकर लोग अस्त होते सूर्य अर्घ्य देंगे। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य अर्घ्य देकर व्रत होगा। महिलाओं ने घरों पर छठ मइया की कहानी सुनी। इसके साथ ही सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम की ओर से मानक मऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर साफ सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई गई। इसके साथ ही घाट पर नई टाइलें लगाई और वेदियों भी तैयार की गई। इसी तरह बाबा लाल दास बाड़ा के निकट पांवधोई नदी के घाट पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम, रूट भी डायवर्ट
छठ पूजा को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। भीड़ को देखते हुए मानक मऊ स्थित पूर्वी यमुना नहर के घाट पर थाना पुलिस के अलावा पीएसी को भी लगाया जाएगा। इसी तरह पांवधोई नदी के घाट पर भी यही व्यवस्था रहेगी। भीड़ की वजह से जाम न लगे, इसको लेकर एसएसपी आकाश तोमर ने यातायात पुलिस को निर्देश दिए। वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने दोनों जगहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

यह रहेगी यातायात व्यवस्था
कस्बा नकुड़ से मानक मऊ की तरफ किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा। यह वाहन नकुड़ से सरसावा की तरफ होकर जाएंगे।
चौकी फंदपुरी से मानक मऊ की तरफ भी किसी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
सरसावा क्षेत्र की चौकी शाहजहांपुर से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा।
नकुड़-गंगोह की तरफ जाने वाले वाहन सरसावा होकर जाएंगे।
आज रहेगा अवकाश
सहारनपुर। छठ पूजा को लेकर बुधवार को अवकाश रहेगा। इसके तहत सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया जिन कार्यालयों में 06 दिन कार्य करने का नियम है, उनके लिए यह स्थानीय अवकाश है। वहीं, जिन कार्यालयों में 05 दिन कार्य अर्थात केंद्र सरकारी के लिए यह सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसको लेकर समस्त विभागों को अवगत कराया है।

छठ पूजन के लिये बड़ी नहर पर तैयारी को लेकर सफाई करते कर्मी

छठ पूजन के लिये बड़ी नहर पर तैयारी को लेकर सफाई करते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed