फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers welcomed when Minister of State became MLC

राज्यमंत्री का एमएलसी बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Wed, 15 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers welcomed when Minister of State became MLC
रामपुर मनिहारान। विधानसभा परिषद चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद पहली बार राज्यमंत्री जसवंत सैनी देर शाम रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां नगर वासियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उनके गांव आजमपुर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

लखनऊ से देर रात अपने आवास पर पहुंचने से पहले राज्यमंत्री जसवंत सैनी का देवबंद टोल प्लाजा पर क्षेत्र के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उसके बाद देर शाम गाड़ियों के काफिले के साथ राज्यमंत्री देवबंद रोड स्थित अपने आवास पर पहुंचे। जहां पर नगर वासियों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उसके बाद देर रात राज्यमंत्री अपने गांव आजमपुर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्य मंत्री जसवंत सैनी का कहना है कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में विकास कराना व लोगों की समस्याओं को दूर करना होगी। उनका प्रयास रहेगा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक क्षेत्र के लोगों को लाभ मिले। इस मौके पर कृष्णपाल सैनी, दीपक सैनी, सतीश सिंघल, दीपक सिंघल, अजित राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पंवार, दुष्यंत उर्फ मुन्ना, राकेश सेनी, सपन जैन, प्रमोद कौशिक, गौतम चौधरी, सन्नी अग्रवाल, प्रवीन सैनी, अरविंद धीमान, जसबीर चौधरी, मनोज जैन, ओमवीर, सचिन गुजर आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed