{"_id":"61083b208ebc3e846401a570","slug":"workers-should-be-ready-to-deal-with-the-third-wave-of-corona-jitendra-saharanpur-news-mrt5501831132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार रहें कार्यकर्ता: जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार रहें कार्यकर्ता: जितेंद्र
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डाक्टर जि
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयार रहें कार्यकर्ता: जितेंद्र
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने और लोगों की सहायता के लिए भाजपा वालंटियर्स तैयार कर रही है, जो लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देंगे और पीड़ितों की मदद करेंगे।
सोमवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डॉ. जितेंद्र वीर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए सबसे पहले हमें अधिक से अधिक संख्या लोगों को वैक्सीन लगवानी है। इसके साथ ही सावधानी बरतने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके लिए कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयं सेवक रूप में कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि हर ब्लॉक पर शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद वैक्सीनेशन के मामले में दूसरे जिलों की अपेक्षा आगे है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन जी, महामंत्री शीतल विश्नोई जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. ओमपाल सैनी, चिकित्सा प्रकोष्ठ महानगर संयोजक डॉ. पंकज खन्ना, मनीष साहनी, बबीता सैनी, रक्षा नामदेव, रघुराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।