फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Workers should be given benefits of schemes: Manohar Lal

श्रमिकों को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ : मनोहर लाल

Thu, 23 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Workers should be given benefits of schemes: Manohar Lal
उपश्रमायुक्त कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते राज्य मंत्री श्रम एवं से? - फोटो : SAHARANPUR
श्रमिकों को दिलाया जाए योजनाओं का लाभ : मनोहर लाल
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहरलाल ने कहा कि श्रमिकों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए।
बृहस्पतिवार को लेबर कालोनी स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यमंत्री ने मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, शौचालय सहायता योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, महात्मा गांधी पेंशन योजना, निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना, निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर श्रमिकों से संबंधित समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। सभी श्रमिकों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत प्रथम या दूसरी संतान लडकी होने पर 25 हजार रुपये की 18 वर्ष की सावधि जमा कराई जाएगी। उन्होंने सेवायोजन अधिकारी को अधिक से अधिक रोजगार मेले लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उप श्रमायुक्त शक्ति सेन मौर्य, मंडल के तीनों जनपदों के सहायक श्रमायुक्त सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed