{"_id":"623cb7fdc4e153595616d4ef","slug":"work-of-laying-ofc-started-for-connecting-cctv-saharanpur-news-mrt5816868134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी को जोड़ने के लिए ओएफसी बिछाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी को जोड़ने के लिए ओएफसी बिछाने का कार्य शुरू
ओएफसी बिछाने से पहले मशीनों का पूजन अर्चन करते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में 996 सीसीटीवी लगाए जाने हैं, जिनको आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से जोड़ने के लिए बृहस्पतिवार से ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबिल) डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिसका शुभारंभ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
नगरायुक्त ने बताया कि ओएफसी के जरिए ही सभी कैमरों को आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा। उसके बाद आईसीसीसी में बैठकर सीसीटीवी के माध्यम से पूरे शहर की और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरों के जरिए ही शहर की यातायात व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा आदि संचालित की जाएगी। ओएफसी बिछाने का कार्य जिलाधिकारी आवास के निकट से पूजा अर्चना कर तथा मशीन पर नारियल फोड़कर किया गया। नगरायुक्त ने बताया कि करीब 200 किलोमीटर की ओएफसी बिछाई जानी है। पहले चरण में 75 किलोमीटर और दूसरे चरण में 125 किलोमीटर की ओएफसी बिछेगी। महानगर के पांच प्रमुख जंक्शनों पर आईसीसीसी कमांड सेंटर से लाइव नजर रखी जा रही है। आगामी दस अप्रैल तक आठ जंक्शन पर लाइव नजर रखी जाने लगेगी। इस दौरान एनईसी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज भगत तथा धीरज माहेश्वरी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।