फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Won 20 medals including 13 gold in state athletics competition

राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 13 स्वर्ण सहित 20 पदक जीते

Thu, 02 Sep 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Won 20 medals including 13 gold in state athletics competition
सहारनपुर। लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और इटावा में 17 से 26 अगस्त तक हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में सहारनपुर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जनपद के खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण सहित कुल 20 पदकों पर कब्जा कर जनपद का नाम रोशन किया। पदक लेकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सह सचिव डॉ. संदीप गुप्ता के अनुसार हिमानी चंदेल ने 100 और 200 मीटर दौड़ में, सीमा कुमारी ने ऊंची कूद में, प्रीति चौहान ने 20 किमी पैदल चाल में, गुरमीत सिंह ने 100 और 200 मीटर दौड़ में, प्रिंस कुमार ने 1500 और पांच हजार मीटर दौड़ में, अभिषेक काम्बोज ने ऊंची कूद और फरमान अली ने 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीते। तापसी ने 20 किमी पैदल चाल में, अजय कुमार ने पांच हजार मीटर दौड़ और मासूम अली ने 800 मीटर दौड़ में रजत तथा अनिकेत पंवार ने 200 मीटर दौड़ में और विजय कश्यप ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन

संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया उक्त प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर सहारनपुर के खिलाड़ियों का चयन राज्य की टीम के लिए किया जाएगा। यह खिलाड़ी 27 से 29 सितंबर तक चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। नगर विधायक एवं जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संजय गर्ग, जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सुषमा बजाज, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, यशपाल सिंह पुंडीर, ईश्वर पाल सिंह, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, संदीप रंधावा, राम शरण, मुस्तकीम अंसारी आदि ने पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed