फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   women murder her husband with her lover in Saharanpur

सहारनपुर: प्रेमी संग मिलकर पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 29 Jan 2021 01:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 29 Jan 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
women murder her husband with her lover in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नानौता क्षेत्र के गांव ठसका में जहर देकर युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप उसकी पत्नी और कथित प्रेमी पर लगाया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


ठसका गांव निवासी मोनू (28) पुत्र घीसू दूध की डेयरी पर काम करता था। मोनू के भाई सतबीर ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मोनू की पत्नी सोनिया व गांव के राजकुमार उर्फ भूरा पुत्र शमशेर के बीच अनैतिक संबंध था। एक दिन पूर्व आरोपी प्रेमी ने उसके भाई मोनू को धमकी दी थी कि उसने सोनिया से कोर्ट में शादी कर ली है। वह रास्ते का कांटा बना तो हटा देंगे।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसका भाई बुधवार दोपहर एक बजे किसी काम से घर लौट आया था। इसी दौरान सोनिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मोनू के खाने में जहर मिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन मोनू को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां देर रात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर रात में परिजन घर लौट आए। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नानौता थानाध्यक्ष शोबीर नागर ने बताया कि मोनू की जहर खाने के चलते मौत हो गई है। भाई की तहरीर पर पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 


मासूम बेटों का रो रोकर बुरा हाल 
पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी नामजद है। इससे दंपती के दो मासूम बेटों के भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। एक पुत्र की उम्र करीब 4 वर्ष तथा दूसरे की डेढ़ साल है। ऐसे में दोनो मासूमों को पता ही नहीं कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। मां हत्या में नामजद हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed