फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Women made aware about waste management, cleanliness

महिलाओं को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Women made aware about waste management, cleanliness
महिलाओं को कचरा प्रबंधन, स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

सहारनपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर निगम ने रविवार को सौ फुटा रोड स्थित उत्तराखंड कॉलोनी तथा वार्ड 64 की नेशनल मुस्लिम एकेडमी में कार्यशालाओं का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्लास्टिक के इस्तेमाल के नुकसान भी बताए।
उत्तराखंड कॉलोनी में आयोजित कार्यशाला में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने कहा कि हम स्वच्छता अपनाकर खुद को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना सकते हैं। पॉलिथीन जल, वायु और जमीन दूषित कर हमारे जीवन को जहरीला बना रही है। डॉ. कुनाल ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से लघु उद्योगों को अपनाकर आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने कहा कि हम तभी स्वस्थ रह सकते हैं जब हमारे आस पास का परिवेश साफ सुथरा हो। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सहयोग देने और किचन के जैविक कचरे से होम कंपोस्टिंग खाद बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

वार्ड 64 की नेशनल मुस्लिम एकेडमी में महिला सशक्तिकरण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यशाला हुई। अनेक मोहल्ला समिति से संबद्ध महिलाओं ने हिस्सा लिया। मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व एक एनजीओ को-आर्डिनेटर मोहम्मद अर्श ने गीले व सूखे कचरे को अलग एकत्रित कर उसके प्रबंधन की जानकारी दी। सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, गुलशन खान, अमजद खान आदि ने भी संबोधित किया। तबरेज अफगान, प्रीति ठकराल, आशा रानी, सीमा, अर्शी, सविता, फरहना, प्रीति बर्मन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed