फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman removed from ration card list by being marked as deceased.

Saharanpur News: महिला को मृत दर्शाकर राशन कार्ड की सूची से किया बाहर

Tue, 21 Jul 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman removed from ration card list by being marked as deceased.
सहारनपुर। पूर्ति विभाग में अजब मामला सामने आया है, जिस महिला को मृत दिखाकर उसका राशन कार्ड काट दिया गया। वह अधिकारियों के चक्कर लगाकर अपने जीवित होने का प्रमाण दे रही है। कई बार शिकायत देने के बाद भी जब समाधान नहीं हुआ तो महिला ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

मामला महानगर की इंदिरा कॉलोनी का है। वार्ड 39 निवासी अंजू शर्मा ने बताया कि उनका पात्र गृहस्थी राशन कार्ड संख्या 113240618252 पूर्ति विभाग की लापरवाही के कारण काट दिया गया। जब उन्होंने इस संबंध में विभागीय कार्यालय पहुंच कर जानकारी ली तो राशन कार्ड काटने का उन्हें कोई ठोस कारण नहीं बताया गया। इसके बाद उन्हें विभागीय कर्मियों ने फिर से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा।
विज्ञापन

पीड़िता अंजू शर्मा ने बताया कि उन्होंने इसके बाद जनसेवा केंद्र जाकर फिर से राशनकार्ड के लिए आवेदन किया। बताया कि फार्म जमा होने के बाद उन्हें जानकारी दी गई कि सिस्टम में उन्हें मृत दर्शाया गया है। कार्ड की केवाईसी भी हो चुकी है, जबकि कार्ड पर कई वर्षों से राशन डिपो से मिल रहा था। नया फार्म भरकर आवेदन भी किया, लेकिन करीब नौ महीने बीत जाने के बाद उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। पीड़िता अंजू शर्मा ने बताया कि उसके परिवार में पति और बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार दफ्तर से सूची प्राप्त हुई थी। उसमें मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने वाले लोगों के नाम शामिल थे। इसमें नाम और वल्दियत समान होने के चलते पांच राशन कार्ड कटे हैं। विभाग के पास इस गलती को सुधारने का अधिकार है। इस संबंध में जो भी शिकायत लेकर आ रहा है। जांच के बाद राशन कार्ड बनाया जाएगा।
- नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed