फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman left lover with two children

दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला

Sun, 01 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman left lover with two children
दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग गई महिला
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। पंचायत में भी महिला ने पति के घर रहने से मना कर दिया। इसमें महिला ने बच्चों से संबंध विच्छेद कर दिया। महिला का दिवंगत पति की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होगा। इसके बाद महिला प्रेमी के साथ चली गई।
फतेहपुर थाने के गांव चौबारा निवासी मुकेश की वर्ष 2015 में मौत हो गई। महिला के देवर राकेश कुमार के अनुसार फरवरी में उसकी भाभी अपने आठ और 15 साल के दो बेटों को छोड़ कर प्रेमी संग चली गई। उसकी तलाश में उन्होंने थाने में तहरीर दी। पुलिस भागदौड़ के बाद महिला को सामने लाई, लेकिन उसने घर लौटने को मना कर दिया और न ही वह अपने बच्चों को साथ रखने को तैयार हुई। इस मुद्दे को लेकर महिला के ससुरालियों ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत में भी महिला ने पति के घर रहने से मना कर दिया। वह प्रेमी संग ही जाने पर अड़ी रही। अपने बच्चों को भी उसने अपने साथ ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत ने बच्चों को उनके दादा की सपुर्दगी में देते हुए फैसला सुनाया कि महिला का अपने दिवंगत पति की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं रहेगा। वह संपत्ति उसके दोनों बच्चों को मिलेगी। महिला ने इस पर सहमति जताते हुए प्रेमी संग पंचायत से चली गई। इस पंचायत में अहसान, शाहरूफ, पवन कुमार, राजबीर सिंह, रामपाल, शेर मुहम्मद, राव जहांगीर, राव इसरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष फतेहपुर अमित शर्मा ने बताया कि गांव से एक महिला के प्रेमी संग जाने की सूचना थी। बाद में महिला और उसके ससुरालियों ने लिखित में दे दिया कि वे एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed