फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies due to scarf stuck in fodder machine

कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to scarf stuck in fodder machine
कार की टक्कर से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

नागल। शनिवार की दोपहर नागल गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर साइकिल सवार अधेड़ को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय सतपाल पुत्र कुरडी गांव खजूर वाला दोपहर करीब तीन बजे अपनी साइकिल से बड़ोली चौराहे की ओर जा रहा था। तभी उमाही मोड़ के पास पीछे से आ रही एक बोलेरो कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़ कर भाग गया। हालांकि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष केपी ने बताया कि परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

-------------------------
फोटो-11
विद्यालय का स्थापना मनाया
गंगोह। जगन्नाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। इसके पश्चात विद्यालय कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान शिक्षा विकास समिति के अध्यक्ष मेघगोपाल गोयल सपत्नी व पंडित अवनीष शर्मा ने संपन्न कराया। कार्यक्रम में राकेश तायल, प्रवीण तायल, विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्दकिशोर शर्मा व संजय गुप्ता तथा समस्त अध्यापक गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर नन्दकिशोर शर्मा ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed