फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Winter season, mercury fell to 03 degrees Celsius

सर्दी का सितम, पारा गिरकर 03 डिग्री सेल्सियस हुआ

Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Winter season, mercury fell to 03 degrees Celsius
सहारनपुर। दो दिन से सर्दी फिर से जोर पकड़ रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 03 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे में सर्दी के कारण लोग ठिठुरते नजर आए और अलाव जलाकर सर्दी भगाने का प्रयास किया। हालांकि दिन में खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया।
विज्ञापन

कई दिन से जनपद में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा था, लेकिन बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार की रात कड़ाके की ठंड रही। रात में ई-रिक्शा और टेंपो चलाने वाले लोग तथा फुटपाथ पर रहने वाले लोग अलाव सेंकते नजर आए। शुक्रवार की सुबह देहात क्षेत्र में पाला पड़ा, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान और नीचे चला गया और तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह-सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे ठिठुरते हुए नजर आए, लेकिन उसके बाद धूप निकल आई। दिन भर रही धूप ने लोगों को सर्दी से राहत देने का काम किया।
विज्ञापन

-----
प्रदूषण का स्तर बढ़ा, मरीज सावधान
सर्दी के साथ ही शुक्रवार को एक्यूआई भी बढ़ा हुआ दर्ज किया गया है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को एक्यूआई 210 था, जो शुक्रवार को बढ़कर 270 पर पहुंच गया। ऐसे में दिल और सांस के मरीजों को सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि सर्दी और हवा में प्रदूषण दोनों तरह के मरीजों को और बीमार बना सकता है। एसबीडी जिला अस्पताल के डॉक्टर की सलाह है कि ऐसे मरीज मास्क का प्रयोग करें और कोहरे में या तेज सर्दी में घर से बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed