फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will not tolerate messing with future of employees

कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त------

Sun, 17 Nov 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Will not tolerate messing with future of employees
विकास भवन में कार्य बहिष्कार के बारे में जानकारी देते राज्य कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विद्युत निगम में हुए पीएफ घोटाले को लेकर राज्य कर्मचारियों में आक्रोश है। राज्य कर्मचारियों ने 18 और 19 नवंबर को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह व जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि विद्युत निगम में हुए पीएफ घोटाले को लेकर राज्य कर्मचारियों में गुस्सा है। इसी को लेकर 18 और 19 नवंबर को कार्य बहिष्कार किया जाएगा और विद्युत निगम कर्मचारियों के आंदोलन में शामिल होकर उनका समर्थन करेंगे। विद्युत कर्मचारियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, विद्युत कर्मचारियों के साथ है। आंदोलन में एक-एक पदाधिकारी पूरी ईमानदारी से शामिल होगा।
विज्ञापन

इस दौरान संरक्षक मुकेश चंद त्यागी, मनमोहन सिंह, विनोद कुमार शर्मा, सुनील कुमार, रमेश चंद शर्मा, अश्वनी कुमार, प्रमोद बंसल, राजेश कुमार, राजवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, धर्मपाल त्यागी, राकेश शर्मा, रणधीर सिंह, शशिकांत सैनी, बिजेंद्र सिंह, सलीम अहमद, मनोज कुमार, राज कुमार, अरुण कुमार, राजकुमार राजू, हरिकांत सैनी, राकेश कुमार, पवन कुमार, अभिषेक कुमार, तरूण कुमार, अरशद रहमानी, नरेंद्र पाल सिंह, कैलाश, प्रिंस कुमार, विवेक रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed