फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will continue to serve the needy in times of crisis

संकट की घड़ी में जारी रखेंगे जरूरतमंदों की सेवा

Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Will continue to serve the needy in times of crisis
सहारनपुर में लॉक डाउन के चलते प्रणामी मन्दिर में प्रार्थना कर गरीब लोगो के लिये भोजन तैयार करते प - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रविवार को भी कई सामाजिक और राजनीति संगठनों ने जरूरतमंदों तक भोजन और राशन के पैकेट पहुंचाए। इसके साथ ही संकट की घड़ी में सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिला जज सर्वेश कुमार के नेतृत्व में न्यायिक कर्मचारियों ने 450 भोजन के पैकेट फूड बैंक से जरूरतमंदों तक पहुंचाए। इसके अलावा फल, सब्जी, पानी की बोतलें और लस्सी बांटी। अतुल्य शिक्षा व सामाजिक विकास समिति ने लोगों को राशन के पैकेट बांटे। इसमें सरिता प्रधान, संगीता रानी, रविंद्र कुमार, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने एक हजार भोजन के पैकेट बंटवाए। इसमें रजत मित्तल, हर्षित वर्मा, सरदार हनीत सिंह, वरूण आदि रहे। फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स के सदस्यों ने 600 पैकेट भोजन के बांटे। इसमें तरुण भोला, आनंद भाटिया, कीर्ति, संदीप, मयंक, रवि आदि रहे। धोबीघाट स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर से पार्षद नंद किशोर के नेतृत्व में चल रही रसोई से लोगों के भोजन और राशन बांटा। इसमें जीएस गुप्ता, अनुपम गुप्ता, अशोक कच्छल, आदेश त्यागी, सर्विष्ट गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटीलस सिक्योरिटी एंड ऐलिड सर्विस ने एक हजार भोजन के पैकेट बांटे। इसमें एमडी मेजर, विशाल तनेजा, डायरेक्टर सौरभ तनेजा, महावीर आदि रहे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ नेता यशपाल सिंह नेतृत्व में खाद्य सामग्री पैकेट बांटे। राधा स्वामी सत्संग भवन के पिलखनी स्थित मेजर सेंटर से 13 हजार भोजन के पैकेट बांटे। आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर से समिति के सदस्यों ने भी राशन के पैकेट बांटे। इसमें दिनेश सेठी, संजय कपूर, आशु सचदेवा, सुधांशु कालरा आदि रहे। खलासी लाइन स्थित उत्तर रेलवे पंचायती गुरुद्वारे से लोगों के भोजन की व्यवस्था की। इसमें प्रधान साहब सिंह, पार्षद यशपाल पुंडीर, गज सिंह अमर सिंह, राजीव सैनी आदि रहे। बाबा लाल दास बाड़ा स्थित श्री शिव धाम मंदिर से राजकुमार राजू के नेतृत्व में ढाई हजार पैकेट बांटे। सुभाष अग्रवाल, राम राजीव सिंघल, एसपी गुप्ता, सुबोध अग्रवाल रहे। वार्ड 15 पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में 500 भोजन के पैकेट बांटे। वार्ड 46 से पार्षद ज्योति अग्रवाल के नेतृत्व में एक हजार भोजन के पैकेट बांटे। वार्ड 27 पार्षद कार्तिक चौहान के नेतृत्व में भोजन पैकेट बांटे। डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया ने 300 पैकेट बांटे। गांव गदनपुरा में चल रही रसोई से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया के नेतृत्व में 500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे। इसमें जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, नवनीत गोयल, विपुल गुप्ता मौजूद रहे।

अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एकता जनसेवा समिति ने बांटा राशन
अमर उजाला फाउंडेशन ने लॉक डाउन में जरूरतमंद गरीब परिवारों की मदद के लिए पहल की है। अमर उजाला फाउंडेशन की इस पहल का स्वागत कर चिलकाना के दुमझेड़ा रोड स्थित एक संस्थान में एकता जनसेवा समिति ने गरीब परिवारों को राशन बांटा। इस दौरान थाना प्रभारी अमित शर्मा के साथ ही समिति के राकेश शर्मा एवं राहुल शर्मा ने जरूरतमंद लोगों को तीन क्विंटल खाद्य सामग्री बांटी। थाना प्रभारी ने कहा क्षेत्र में किसी भी गरीब व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष युसूफ कुरैशी तथा एसएसआई ओमेंद्र मलिक ने भी जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी।

सहारनपुर में लॉक डाउन के गरीब लोगो के लिये भोजन तैयार करवाते ब्लड डोनर व अन्य कर्मचारी संगठन के प?

सहारनपुर में लॉक डाउन के गरीब लोगो के लिये भोजन तैयार करवाते ब्लड डोनर व अन्य कर्मचारी संगठन के प?- फोटो : SAHARANPUR

चिलकाना में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में वंचितों को राशन देते थानाध्यक्ष अमित शर्मा

चिलकाना में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में वंचितों को राशन देते थानाध्यक्ष अमित शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed