फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife should pay her own Sadaqa-e-Fitr

पत्नी खुद अदा करे अपना सदका-ए-फितर

Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wife should pay her own Sadaqa-e-Fitr
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सदका-ए-फितर (विशेष दान) वो रकम है, जो आर्थिक रूप से मजबूत व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को देता है। सदका-ए-फितर उस पर वाजिब है, जिस पर जकात फर्ज है। जकात फर्ज होने के लिए यह जरूरी है कि माल-ए-निसाब पर चांद के हिसाब से एक साल गुजर जाए, लेकिन सदका-ए-फितर वाजिब होने के लिए यह जरूरी नहीं है। सदका-ए-फितर ईद की नमाज को जाने से पहले अदा करना चाहिए। सदका-ए-फितर की रकम गरीब, बेवा, यतीमों और जरूरतमंद लोगों को दी जाती है।
सवाल- मेहंदी सराय निवासी ऐमन ने पूछा कि मुझे अपना सदका-ए-फितर खुद अदा करना जरूरी है या इसकी जिम्मेदारी मेरे पति पर है।
जवाब- पत्नी को अपना सदका-ए- फितर खुद अदा करना चाहिए। अगर पति ने खुशी से अदा कर दिया तो भी अदा हो जाएगा।
सवाल- ताजपुरा निवासी अदनान ने पूछा कि क्या रोजे की हालत में दांत निकलवा सकते हैं। इससे रोजा तो नहीं टूटेगा।
जवाब-जी हां, शरीयत के मुताबिक यदि खून या दवा हलक के अंदर न जाए तो रोजे की हालत में दांत निकलवाया जा सकता है।
सवाल- पुरकाजी निवासी नदीम ने पूछा कि साहिब-ए-निसाब पर अपने परिवार का सदका-ए- फितर किस-किस का अदा करना चाहिए।
जवाब- शरीयत के अनुसार मालदार व्यक्ति पर सदका-ए-फितर अपनी और अपनी नाबालिग औलाद की तरफ से अदा करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed