{"_id":"5cb376a0bdec2213f7550538","slug":"what-happened-in-the-five-days-of-marriage-that-the-young-man-got-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पांच दिन में ऐसा क्या हुआ कि युवक फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पांच दिन में ऐसा क्या हुआ कि युवक फांसी पर लटका मिला
Sun, 14 Apr 2019 11:36 PM IST
Prag Gupta
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Prag Gupta
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
युवक फांसी पर लटका मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद घर से गए युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के पिता की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में घटना की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के ताजपुरा गांव निवासी इरशाद (24) पुत्र शमशाद की शादी 9 अप्रैल को उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार क्षेत्र के गांव छापर चौली गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार 10 अप्रैल को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के बाद रात के करीब दस बजे इरशाद घर से बाइक लेकर बस स्टैंड पर पहुंच गया।
वहां उसे उसका पड़ोसी मिल गया। उसने बाइक पड़ोसी को देकर घर पहुंचाने के लिए कहा। बकौल परिजन उसने थोड़ी देर बाद घर फोन किया और कहा कि पहले उसकी पत्नी को उसके घर छोड़ कर आओ। उसके बाद ही वह घर वापस आएगा। इसके बाद उसका फोन नंबर नहीं मिला।
विज्ञापन
रविवार की सुबह 11 बजे गांव के ही दिलशाद के सड़क किनारे स्थित बाग में एक आम के पेड़ पर इरशाद की लाश रस्सी से लटकी मिली। बाग में पेड़ों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहे मजदूरों ने इरशाद की लाश पेड़ पर लटकी देखकर गांव में सूचना दी। जिसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाया और पंचायत नामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता शमशाद द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है, कि इरशाद की मौत कैसे हुई और किन कारणों से हुई इसकी जांच की जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जाएगी जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस प्रथम दृष्टया इरशाद की मौत को आत्महत्या मान रही है।