फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wetlands cannot be encroached upon, they will becoWetlands cannot be encroached upon, they will become protected heritageme protected heritage

Saharanpur News: वेटलैंड पर नहीं हो सकेंगे कब्जे, बनेंगे संरक्षित धरोहर

Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Wetlands cannot be encroached upon, they will becoWetlands cannot be encroached upon, they will become protected heritageme protected heritage
सहारनपुर। वेटलैंड को कब्जों से बचना के लिए उन्हें संरक्षित किया जाएगा। जिले में करीब छोटे-बडे 50 वेटलैंड ऐसे हैं, जहां पर देशी से लेकर विदेशी पक्षी सर्दियों में आते हैं। इनमें से सात वेटलैंड को अधिसूचित करने की तैयारी हैं।
विज्ञापन


जिले के वेटलैंड नवंबर से फरवरी माह तक विदेशी पक्षियों से गुलजार रहते हैं। वेटलैंड में हथिनीकुंड वेटलैंड काफी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी वेटलैंड है। जहां पर पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों की मौजूदगी रहती है। सरकार अब इन वेटलैंड को संरक्षित करने और कब्जे से बचाने की तैयारी में हैं। जिले के भारीदींदारपुर, अंबेहटा शेख, मलकुपर, गदरहेड़ी(सरसावा), कैलाशपुर, हलालपुर, बिनाखेड़ी, बीड़वी और खेड़ामुगल के वेटलैंड को संरक्षित किया जाएगा। इन वेटलैंड के अधिसूचित होने के बाद इन पर सीवेज या औद्योगिक अपशिष्ट, प्लास्टिक, पॉलिथीन आदि का प्रयोग प्रतिबंधित होगा। इसके साथ ही इन स्थलों पर स्थायी निर्माण, खनन, भूजल का दोहन करने पर भी रोक लग जाएगी। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयां भी इन वेटलैंड के आस-पास नहीं लग पाएंगी। इन वेटलैंड के अधिसूचित होने से भूजल में बढ़ोतरी होगी। वेटलैंड प्राकृतिक फिल्टर की तरह काम करते हैं। इससे गंदगी, रसायन को सोखकर जल को शुद्ध करते हैं।
विज्ञापन


- जिले में इन प्रजातियों के पक्षियों की रहती है भरमार

1. सफ़ेद गले वाला किंगफ़िशर
2. लाल वेंटेड बुलबुल

3. जंगल बैबलर
4. कॉमन कबूतर

5. लिटिल रिग्रेट
6. रूफ्स ट्री पाई

7. कैटल रिग्रेट
8. टेलर बर्ड

9. इंडियन रॉबिन

10. ग्रे वैगटेल
- वर्जन
जिले में कई छोटे-बड़े वेटलैंड है। अभी तक इनके अधिसूचित होने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। सर्दियों के मौसम में वेटलैंड विदेशी पक्षियों से गुलजार रहते हैं। वेटलैंड के अधिसूचित होने से पर्यावरण को निश्चय की फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुभम सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed