{"_id":"6a3d1f99a5ac3249150afdb4","slug":"weather-changes-due-to-light-rain-no-relief-from-humidity-saharanpur-news-c-76-1-smrt1039-108212-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रिमझिम बारिश से बदला मौसम, उमस से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रिमझिम बारिश से बदला मौसम, उमस से राहत नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रिमझिम बारिश से बृहस्पतिवार सुबह हुई मौसम का मिजाज कुछ देर के लिए बदला और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे धूप निकल आई। इससे वातावरण में उमस बढ़ गई। दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को फिर से तपिश का सामना करना पड़ा।
इन दिनों भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर में गर्म हवा और उमस से बुरा हाल है। बारिश नहीं होने से गर्मी के तेवर बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह आसमान पर बादल छाए और रिमझिम बारिश शुरू होने से शहरवासियों को अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी लेकिन इसके बाद सूरज की किरणों ने बादलों को चीर दिया और तेज धूप निकली। दोपहर में उमस बढ़ने से और बुरा हाल रहा।
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। इसके बावजूद उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 185 दर्ज किया गया।