फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weather became pleasant due to rain, waterlogging in many places

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, कई जगहों जलभराव

Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Weather became pleasant due to rain, waterlogging in many places
सहारनपुर। बारिश से बृहस्पतिवार की शाम हुई मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, महानगर में कई जगहों पर जलभराव की वजह से नागरिकों को दिक्कत उठानी पड़ी। बारिश के बाद निकली धूप में आकाश में इंद्र धनुष दिखाई दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से लेकर शाम तक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शाम साढ़े पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और काली घटाओं के साथ जिले भर में बारिश हुई। शहर में खाताखेड़ी, दिल्ली रोड, मिशन कंपाउंड, शारदानगर, खलासी लाइन, पुराना कलसिया रोड, दीनानाथ बाजार, नखासा बाजार, बाबा लाल दास मार्ग, गांधी कॉलोनी, रामनगर पठानपुरा में जलभराव हो गया, जिस वजह से नागरिकों को दिक्कत उठानी पड़ी है। करीब पौने घंटे हुई बारिश के बाद धूप निकली तो आकाश में इंद्र धनुष दिखाई दिया, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं, बारिश से सभी तरह की फसलों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन

कीचड़ से लोग हुए परेशान
डाकघर से लेकर घंटाघर तक कोर्ट रोड पर इन दिनों सीवर लाइन और पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से सड़कों को खोदा गया है और मिट्टी फैली है। बारिश की वजह से वहां कीचड़ फैल गया। इसी तरह राकेश सिनेमा पटरी पर कीचड़ की वजह से नागरिक परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed