फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   water news

Saharanpur News: बरसात थमी, यमुना का जलस्तर 21 सेंटीमीटर घटा

Fri, 12 Sep 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
water news
कैराना। हथिनीकुंड बैराज पर लगातार घटते दबाव के चलते यमुना नदी का जलस्तर भी दिन-प्रतिदिन नीचे आ रहा है। गुरुवार को नदी के जलस्तर में 21 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर समुद्र तल से 229.65 मीटर पर दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 229.86 मीटर था। यानी 24 घंटे में जलस्तर 21 सेंटीमीटर घट गया। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश थमने के कारण हथिनीकुंड बैराज पर पानी का बहाव सामान्य स्तर पर आने लगा है। जल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे बैराज से यमुना में 25,139 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड डिस्चार्ज किया गया। बीते दिनों यह मात्रा कहीं अधिक थी। अब धीरे-धीरे नदी का बहाव सामान्य होते ही निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा भी टलने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दिनों पानी बढ़ने से उन्हें फसल और आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब जलस्तर में कमी आने से किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed