{"_id":"68b0a4b33c06d0865c072cba","slug":"water-came-in-the-rivers-of-ghad-including-siddhapeeth-shakambhari-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157381-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सिद्धपीठ शाकंभरी सहित घाड़ की नदियों में आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सिद्धपीठ शाकंभरी सहित घाड़ की नदियों में आया पानी
Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर गाड़ा रपटे पर पानी कम होने के बाद गुजरते वाहन। संवाद
- फोटो : अभ्यास करते हॉकी खिलाड़ी।
शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में रात्रि में हुई बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की कई नदियों में रात के वक्त जलस्तर बढ़ गया। हालांकि सुबह होने तक पानी सामान्य हो गया था। शाकंभरी नदी में तड़के पानी आने के चलते श्रद्धालुओं को घंटों तक रोके रखा गया।
बुधवार रात में शिवालिक पहाड़ियों एवं निचले हिस्से में तेज बारिश होने लगी। इसके बाद नदियों का जलस्तर बढ़ गया। घाड़ क्षेत्र की नौगांवा एवं शाहपुर गाड़ा नदी, पाडली नदी में पानी का सैलाब आ गया।हालांकि सुबह तक पानी कम होने के बाद आवागमन सुचारू हो गया था।
इसके अलावा सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी की नदी (खोल) में सुबह 4.30 पर पानी आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा सायरन बजाकर अलर्ट कर दिया गया था। नदी में पानी कम होने के बाद 8.30 बजे के बाद ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भी श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ पहुंचकर मां के दर्शन किए। सिद्धपीठ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को भीड़ कम ही थी लेकिन फिर भी उनका आना जाना लगातार जारी रहा।