बेहट (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सोमवार को कोतवाली में क्षेत्र के समस्त चौकीदारों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने चौकीदारों को नागरिकता संशोधन कानून संबंधित जानकारी दी।
कोतवाली में आयोजित चौकीदारों की बैठक में एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने कहा चौकीदार अपने अपने गांव में सतर्कता बरते कि उनके गांव में बाहरी तत्व लोगों के बीच नागरिकता संशोधन कानून की गलत जानकारी देकर अफवाह तो नहीं फैला रहे हैं। ऐसे बाहरी तत्वों की सूचना खुफिया तरीके से पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने चौकीदारों को अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए। पुलिस क्षेत्राधिकारी विजयपाल सिंह ने कहा कि सभी चौकीदार नागरिकता संशोधन कानून एवं एनआरसी की लोगों को सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों को सतर्कता बरतने को कहा। इसमें राजेंद्र रायेपुर कलां, लाल सिंह माजरी बेहट, पवन सैनी भोजपुर, संजय बेलका, रणबीर नानौली, हाशिम अलीपुरा,महफूज दबकौरा, बिजेंद्र कवादपुर, राजकुमार मीरपुर, ब्रहम पाल बड़वाला, केहर सिंह जसमौर, महेंद्र डाडल, शकील मांझीपुर, मंजूर हथौली, मुकेश सडकपार बेहट, मामचंद कलसिया, शौकत शाहबुद्दीनपुर, अफ़जाल मालाहेड़ी, अमर सिंह मिरगपुर पांजुवाला, वेदप्रकाश चाटकी, वाजिद बेरखेड़ी, नाथीराम धौलाकुआं, फुरकान लोदीपुर, मोल्हड़ साढौली कदीम, इल्ताफ टौली, रतिराम सलूनी, श्यामलाल रतनपुरा कल्याणपुर, कृष्णपाल बुबका, रिजवान कादरपुर, सुंदरलाल रसूलपुर, भूरा भाक रोड़, गय्यूर रेहड़ी मोहद्दीनपुर, श्यामलाल ताजपुरा, जमील चकौ, नाहिद दाऊदपुरा आदि रहे।