फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting in the first phase, three blocks

पहले चरण में तीन ब्लॉक में वोटिंग

Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डीएम की अनुमति के बिना जिला मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गई है। निर्देश का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


 उधर, जिले में चार चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण में सरसावा, सढ़ौली कदीम और मुजफ्फराबाद ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों के चुुनावों की अधिसूचना जारी की।
विज्ञापन


जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव की ही तर्ज पर ग्राम पंचायत का चुनाव भी चार चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में 28 नवंबर, दूसरे चरण में एक दिसंबर, तीसरे चरण में पांच दिसंबर और चौथे चरण में नौ दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव की ही तरह ग्राम पंचायत चुनाव में भी मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना 12 दिसंबर को होगी, जिसके तुरंत बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी। जनपद में कुल 887 ग्राम पंचायतों का चुुनाव होना है। एडीएम-एफ सैयद निजामुद्दीन ने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को डीएम पवन कुमार की अनुमति के बिना जिला मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी है।

बताया कि डीएम की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव में आरओ और एआरओ रहे अधिकारी भी डीएम की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

शराब की तस्करी रोकना बनेगा चुनौती ः ग्राम पंचायत चुनावों में शराब परोसे जाने का पुराना प्रचलन रहा है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती है। प्रशासन को भी इसका पता है। यही वजह है कि कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने जिला प्रशासन को चुनाव में शराब की तस्करी और कशीदगी पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही चुनावों में किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए खुुराफातियों को चिह्नि करने को कहा है।

पहला चरण
पहले चरण में सरसावा, सढ़ौली कदीम और मुजफ्फराबाद ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के लिए 28 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालयों पर 16 और 17 नवंबर को नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 18 और 19 नवंबर को होगी। 20 नवंबर को नाम वापसी और चुुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

दूसरा चरण
दूसरे चरण में रामपुर मनिहारान, देवबंद और नानौता ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के लिए एक दिसंबर को मतदान होगा। इसके लिए 19 और 20 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 और 22 नवंबर को की जाएगी। 23 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

तीसरा चरण
तीसरे चरण में पुंवारका, नागल और बलियाखेड़ी ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। इससे पहले 21, 23 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालों पर नामांकन होगा। 24 और 26 को नामांकन पत्रों की जांच और 27 नवंबर को नाम वापसी हो सकेगी। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।


चौथा चरण
चौथे चरण में नकुड़ और गंगोह ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान नौ दिसंबर को होगा। इसके लिए 27 और 28 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन होगा। 29 और 30 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। एक दिसंबर को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed