फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting for The Collectorate Bar Association today

दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के लिए मतदान आज

Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voting for The Collectorate Bar Association today
सहारनपुर। दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए बुधवार (आज) को मतदान होगा। सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक होने वाले मतदान में 276 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साढे़ चार बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। देर रात तक इसके परिणाम घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक पंवार ने बताया कि बुधवार (आज) को होने वाले मतदान में अध्यक्ष पद के लिए गोकरण दत्त शर्मा और ठाकुर यशपाल सिंह के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेश चंद गुप्ता एवं विजय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जसवंत सिंह एवं राकेश कुमार शर्मा के बीच कांटे की टक्कर है। महासचिव पद के लिए रणवीर सिंह राठौर एवं विपिन कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए रजनीश कुमार एवं राजेश कुमार सैनी चुनावी मैदान में हैं। सह सचिव के तीन पदों के लिए अश्वनी कुमार, अलताफ अहमद, दीपाली वर्मा, नवीन कुमार, मलका, विकेश कुमार खटाना के बीच मुकाबला रहेगा। सीनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य के पदों के लिए मनोज कुमार धीमान, मान सिंह, राजेश कुमार, राजसिंह सैनी, रोहिल नजर, सुरेंद्र सिद्धू, बिन्दू शुक्ला, मुनव्वर हुसैन अंसारी, मुनीर आलम, महताब सिंह, राजबल सिंह, शिवराज सिंह, जूनियर एक्जीक्यूटिव सदस्य के पदों के लिए अंकुर कपिल, धनवीर सिंह, राकेश कुमार, सुलेख चंद, शिवानी, श्रवण कुमार, असमित कौर, गौरव त्यागी, रजनी नौटियाल, विकास ठकराल, सुभाष चंद एवं सुुुुभाष सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed