फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting concluded under tight security

कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ संपन्न

Tue, 15 Feb 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Voting concluded under tight security
मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते जिलाधिकारी अखिलेश सिंह व एसएसपी आकाश तोमर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में सातों विधानसभा क्षेत्रों में अर्द्धसैनिक बल के दस हजार जवान मतदान के समय सुरक्षा की कमान संभाले रहे। इसके साथ ही ड्रोन कैमरों से संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों में नजर रखी गई। एडीजी, डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान के दौरान 89 अर्द्धसैनिक बलों के दस हजार जवान, पांच कंपनी पीएसी, 983 निरीक्षक, 1200 उपनिरीक्षक, 6500 कांस्टेबल, 5299 होमगार्ड, 500 चौकीदार और 15 सीओ तैनात रहे। जिले में चिह्नित किए गए 54 अति संवेदनशील और 375 संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। इन इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी गई। एडीजी राजीव सभरवाल ने गंगोह, नकुड़ और रामपुर मनिहारान क्षेत्रों के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसी तरह जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात अतुल शर्मा ने बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारान, गंगोह, सहारनपुर देहात, सहारनपुर नगर और देवबंद क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed