{"_id":"61aa5cb8b0a7ca7ceb4488ff","slug":"vishwamitra-cricket-academy-won-the-competition-saharanpur-news-mrt56746533","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने जीती प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतेश्वर मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में विजेता टीम ट्राफी के साथ
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर हुई सेठ घनश्यामदास गुप्ता मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी विजेता बनी है। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी ने फाइनल मुकाबले में एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन
विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 18.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। इनमें अजमल ने 41 रन बनाए। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी के लिए अब्दुल ने तीन तथा हर्ष और मनीष ने दो-दो विकेट लिए। 102 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष ने नाबाद 59 रन बनाए। एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी की ओर से अजमल को एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच मनीष को चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट शहनवाज मालिक, बेस्ट बैट्समैन मयंक गोंडवाल, बेस्ट बॉलर मोहम्मद अनस को चुने गए। समापन अवसर पर विजय गुप्ता, संजय गुप्ता, लतीफ़ उर्र हमान, साजिद उमर, नरेंद्र कौशिक, अवनीश मंदोलिया, रणधीर कपूर, मोहसिन सैफी, राजीव गोयल उर्फ टप्पू, सचिन, विनय, मृदुल गर्ग, भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।