फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Viral spread in rural areas

गांवों में वायरल ने पैर पसारे, बड़ी संख्या में बुखार की चपेट में हैं ग्रामीण

Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Viral spread in rural areas
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। मौसम बदलने के साथ ही क्षेत्र में वायरल बुखार ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र के कई गांवों में वायरल बुखार ने बड़ी संख्या में लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। पीड़ित ग्रामीणों ने गांवों में कैंप लगा उपचार की मांग की है।
विज्ञापन

हरोड़ा सीएचसी के गांवों हरोड़ा, खतोली, पाल्ली, हरियाबांस, नागल अहीर, चौरादेव, बेहड़ी गुज्जर, खड़खड़ी, खजूरी अकबरपुर आदि में वायरल बुखार ने ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले रखा है। प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी वायरल बुखार के रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। हरोड़ा गांव के पूर्व प्रधान मुकरम अली, प्रदीप गुप्ता, खजूरी अकबरपुर के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार, सतबीर यादव, हरियाबांस के अनिल यादव, मुकेश कुमार आदि का कहना है कि दो वर्ष पूर्व बुखार की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी गांवों में कैंप लगा कर रोगियों की जांच कर दवाईयां वितरित की गई थी। लेकिन इस बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

हरोड़ा सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश कुमार का कहना है कि इस बार मरीजों की संख्या में कमी है। प्रतिदिन लगभग दस से पंद्रह मरीज वायरल बुखार के आते हैं। सीएचसी पर पर्याप्त मात्रा में वायरल बुखार संबंधी दवाईयां उपलब्ध हैं। अधिकारियों के आदेश मिलते ही गांवों में कैंप लगा कर उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed