फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers stopped the ongoing perching work on the Mashkara river

ग्रामीणों ने मशकरा नदी पर चल रहे पेचिंग कार्य को रोका

Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the ongoing perching work on the Mashkara river
बेहट। क्षेत्र के हीरा हेड़ी गांव के पास बरसाती नदी में बनाई जा रही पत्थरों की पेचिंग की दीवार के निर्माण में धांधली करने का आरोप लगकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर काम रोक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी मौके पर पहुंचे। विधायक ने डीएम से बात कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उसका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील बेहट क्षेत्र के गांव हीरा हेड़ी में मशकरा नदी की बाढ़ के तेज बहाव पानी से होने वाले कटाव को रोकने के लिए 400 मीटर पत्थरों की पेचिंग की दीवार बनाई जा रही है। रविवार की शाम ग्रामीण को पता चला दीवार के निर्माण में मानकों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। इस पर ग्रामीण इकट्ठे होकर कार्य स्थल पर पहुंचे। मौके पर न तो दीवार की फाउंडेशन बनाई और पत्थरों के बीच में रेत से भरे कट्टे लगाए जा रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर काम रोक दिया। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी के तेज बहाव पानी के लिए बनाई जा रही दीवार के निर्माण में की जा रही धांधली को लेकर डीएम से शिकायत की। उन्होंने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उसका लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

पहली बरसात भी नहीं झेल पाएगी दीवार
हीरा हेड़ी गांव के पास कृषि भूमि को नदी की बाढ़ के तेज बहाव पानी से सुरक्षित करने के लिए बनाई जा रही पत्थरों की पेचिंग की दीवार के निर्माण में धांधली को लेकर विभागीय अधिकारियों पर उंगली उठ रही है। ग्रामीणों का आरोप है पिछले 15 दिन से कम चल रहा है। निर्माण में न तो दीवार की फाउंडेशन बनाई गई और न ही मानक के अनुरूप वजन का पत्थर लगाया। पूरी दीवार बड़े-बड़े पत्थरों से बनाई जानी थी, लेकिन बीच में रेत से भरे प्लास्टिक के कट्टे भर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। गांव की आबादी व कृषि भूमि को बरसाती नदी की बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए जिस दीवार को बड़े-बड़े भारी पत्थरों से बनाया जाना था, उसे रेत से भरे प्लास्टिक के कट्टों से बनाया जा रहा है। यह भ्रष्टाचार की इंतहा है। इस मामले को विधान सभा में उठाया जाएगा। - नरेश सैनी, क्षेत्रीय विधायक

जेई और एसडीओ को मौके पर भेजा है। उनकी मौजूदगी में पुन: निर्माण कार्य कराया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार के भुगतान पर भी रोक लगा दी है। - विकास चंद्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed