फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers opened front against drug dealers

नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers opened front against drug dealers
बेहट के गांव महमूदपुर में नशे के खिलाफ आयोजित पंचायत में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। नशे के धंधे पर लगाम लगाने में नाकाम पुलिस पर अब ग्रामीणों को ऐतबार नहीं रहा। उन्होंने खुद ही इस धंधे को करने वाले लोगों के खिलाफ लामबंद होते जा रहे हैं। गांव मिर्जापुर के बाद शनिवार को महमूदपुर गांव में ग्रामीणों की पंचायत हुई, इसमें एक कमेटी गठित की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान छोटी देवी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत में तय किया क्षेत्र में बढ़ते मादक पदार्थों की बिक्री के धंधे को रोकने के लिए शासन से स्पेशल पुलिस टीम का गठन करने की मांग की जाएगी। इसके अलावा इस धंधे को करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन्हें पकड़वाने, मेडिकल स्टोरों पर नशीली गोलियों कैप्सूल और इंजेक्शन की बिक्री पर रोक लगाने, बड़े स्मैक तस्करों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगाने, गठित कमेटी के सदस्यों को तस्करों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और कमेटी के सदस्यों को थानों में पुलिस द्वारा उचित सम्मान देने की मांग होगी।
विज्ञापन

पंचायत में उस्मान, नोरतू सिंह, मुकर्रम चौधरी, नवाब, अब्दुल मालिक, जाकिर, नौशाद, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह, सतीश प्रधान, अशोक कश्यप, ऋषिपाल सिंह, चौधरी हारुन, चौधरी राशिद, आलिम, सतीश प्रधान, मोहम्मद नवाब आदि रहे।

पंचायत को संबोधित करते वक्ता

पंचायत को संबोधित करते वक्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed