फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villager commits suicide by jumping in front of train

ग्रामीण ने ट्रेन के आगे कूद की जीवनलीला समाप्त

Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villager commits suicide by jumping in front of train
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पुंडेन निवासी विनीत शर्मा (40) पुत्र धर्मवीर शर्मा ने बृहस्पतिवार की दोपहर खड़खड़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार विनीत दोपहर के वक्त घर से खाना खाने के बाद अपनी बाइक से खड़खड़ी रेलवे स्टेशन के पुंडेन रेलवे फाटक के बीच पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने अपनी बाइक खड़ी की तथा वहां टहलने लगा। कुछ ही देर में उसने सहारनपुर जा रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया की विनीत की शादी को पंद्रह साल हो गये थे। घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। ऐसे में यह बात समझ से परे है कि उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया है। वह अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी परिजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed