फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village head and secretary accused of irregularities

ग्राम प्रधान और सचिव पर अनियमितता बरतने का आरोप

Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Village head and secretary accused of irregularities
सहारनपुर। ग्राम पंचायत शेखपुरा में कार्यों में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप के बाद जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी से मामले की जांच कराई, जिसमें 54 लाख के कार्यों में गड़बड़ी मिली है। डीएम की ओर से ग्राम सचिव और सचिव को भी नोटिस भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन

गांव शेखपुरा कदीम निवासी गुलेशर व जहीन ने मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की थी। आरोप लगाया था कि करीब एक करोड़ के कार्यों में ग्राम प्रधान और सचिव ने गड़बड़ी की है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को मामले की जांच सौंपी। मौके पर पहुंचकर जिला उद्यान अधिकारी ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि 54 लाख के कार्यों में गड़बड़ी मिली है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने आलोक शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार कराई गई जांच में कार्यों में वित्तीय अनियमितता मिली है। जिलाधिकारी की ओर से ग्राम सचिव व प्रधान को नोटिस भेजे गए थे, जिसके बाद ग्राम प्रधान व सचिव ने भी अपना पक्ष रखा है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed