फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   VHP and Bajrang Dal workers burnt Pak's effigy

विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका पाक का पुतला

Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal workers burnt Pak's effigy
पाकिस्तान का पुतला फूंकते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। कश्मीर में दो हिंदू शिक्षकों की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि कश्मीर भारत का है और कश्मीर में हिंसा फैलाने वालों को भारत सरकार नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन

शनिवार को विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले का जुलूस निकालते हुए नकुड़ रोड तिराहे पर आग के हवाले कर दिया। कश्मीर की हिंसक घटना से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के पुतले को जूते चप्पलों से पीटा। बजरंग दल के धर्म प्रसार प्रमुख संदीप सैनी ने कहा कि कश्मीर में एक बार फिर से हिंदुओं को निशाना बनाकर 1990 जैसा माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन इस समय केंद्र में भाजपा की राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार बैठी है जो तालिबानी सोच वाले आतंकियों को जड़ से समाप्त कर देगी। हिंदू समाज को चाहिए कि वो एकजुट होकर कश्मीर की घटना का विरोध करें तथा देशव्यापी आंदोलन में बजरंग दल का सहयोग करें। पुतला फूंकने के पश्चात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कश्मीर में हिंसा फैलाने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान संदीप सैनी, विजय धीमान, सत्यानंद धनगर, सतीश कुमार, अभिषेक, अनुज चौधरी, प्रिंस सैनी, अरुण शर्मा, वासु कश्यप, विपिन, वंश, दीपक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed