फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicles standing on the highway and roads, how will the accident stop

हाईवे और सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन, कैसे रुकेंगे हादसे

Fri, 22 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vehicles standing on the highway and roads, how will the accident stop
देहरादून रोड पर दुकानों के बाहर खड़े वाहन। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं कि केवल यातायात नियमों के पालन पर ही ध्यान न दिया जाए बल्कि यह भी देखा जाए कि हाईवे और सड़कों के बीच में वाहनों की गलत पार्किंग तो नहीं की जा रही है। ऐसे हालात में हादसों की आशंका बनी रहती है। गलत पार्किंग करने वालों पर भी लगातार कार्रवाई की जाए। सहारनपुर जिले में भी अंबाला दिल्ली हाईवे, मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहनों को ढाबों और दुकानों के बाहर गलत तरीके से खड़ा किया जा रहा है। रात के समय ऐसे वाहनों के कारण पूर्व में हादसे हो चुके हैं। शहर में हादसे की संभावना तो कम रहती है। लेकिन गलत पार्किंग के कारण जाम के हालात पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन रहे हैं। गलत पार्किंग में रोजाना 50 से 60 चालान किए जा रहे हैं। इसके बावजूद वाहन स्वामी लापरवाही कर रहे हैं। शुक्रवार को हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों पर वाहनों की पार्किंग की ऐसी ही स्थिति सामने आई।
विज्ञापन

सड़क पर वाहन खड़े होने से हुए कुछ हादसे
- 19 जून 2020 : देहरादून हाईवे पर सड़क पर खड़ी ट्राली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर के कारण ट्राली पलट गई थी। हादसे में ट्राली में सो रहे पठेड के ग्रामीण की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

- 23 सितंबर 2020 : मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सड़क पर खराब खड़े ट्रक में टक्कर लगने के बाद कार सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए थे।
- 11 नवंबर 2020 : जनता रोड पर ढाबे के बाहर सड़क पर खड़ी कार को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर। हादसे में कार सवार भगवानपुर निवासी परचून व्यापारी महेश घायल हो गए जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे से सड़कों तक ये मिले लापरवाही के हालात
- मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर नागल के पास डिवाइडर के पास ही डंपर खड़ा मिला। यह खराब भी नहीं था। हाईवे पर साफ सफाई के बाद अक्सर कुछ वाहन बीच में ही खड़े कर दिए जाते हैं। रात में ऐसे ही वाहनों से हादसों की आशंका रहती है।
- देहरादून हाईवे पर देहरादून चौक से नौगजा पीर तक ढाबों और दुकानोें के आसपास काफी संख्या में वाहन सड़कों पर खड़े मिले। कुछ जगह तो डिवाइडर के एक ओर का हिस्सा इतना ही नजर आया जिसमें एक ही वाहन आगे निकल सके।
-अंबाला हाईवे पर घंटाघर चौक से लेकर कल्पना टॉकिज वाले ओवरब्रिज तक तिपहिया से लेकर अन्य वाहन सड़क पर खड़े नजर आए।
- शहर में भी कोर्ट रोड और दिल्ली रोड पर दुकानों के बाहर ही कई वाहन गलत पार्किंग में खड़े रहे। इन वाहनों से जाम के हालात बनते हैं।
दावों के बावजूद नहीं बन पाए मल्टीलेवल पार्किंग स्थल
- हाईवे के साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर पिछले कई साल से मल्टी लेवल पार्किंग स्थल बनाने के प्लान बन चुके हैं। मगर ये प्लान अब तक कागजों में ही चल रहे हैं। बड़े वाहनों के लिए तो क्या तिपहिया और दुपहिया वाहनों के लिए निर्धारित 10 पार्किंग स्थल भी अब तक तय नहीं हो पाए हैं। लेकिन ऐसा होने तक वाहन स्वामी जागरूक हों तो काफी हद तक गलत पार्किंग से होने वाले हादसे रोके जा सकते हैं।

चालान किए जा रहे, मगर सुधर नहीं रहे लोग
- एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि रोजाना शहर से लेकर हाईवे तक यातायात विभाग की टीमें गलत पार्किंग में और सड़क पर खड़े कुछ वाहनों को गाड़ी में जब्त करके ले आती हैं। लोगों को माइक से एनाउंस कर चेतावनी दी जाती है। लेकिन वाहन स्वामी फिर भी हाईवे और अन्य मार्गों पर आड़े तिरछे और बीच में वाहन खड़े करते रहे हैं। इनके चालान किए जा रहे हैं।

देहरादून हाईवे पर सड़क की ओर खड़े वाहन।

देहरादून हाईवे पर सड़क की ओर खड़े वाहन।- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली हाईवे पर सड़क पर खड़े वाहन।

दिल्ली हाईवे पर सड़क पर खड़े वाहन।- फोटो : SAHARANPUR

नागल के पास हाईवे पर बीच में ही खड़ा डंपर।

नागल के पास हाईवे पर बीच में ही खड़ा डंपर।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed