फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vehicle theft and drug smuggling gang caught

वाहन चोरी व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला गैंग दबोचा

Fri, 11 Jun 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vehicle theft and drug smuggling gang caught
सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी व नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाला गैंग गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 बाइक, 19 किलो डोडा पोस्त, चोरी की अंगूठी व एक छूरी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने पत्रकारों को बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात पुरानी चुंगी से
काकू उर्फ सुर्यकांत निवासी अभिषेक नगर कॉलोनी, बिट्टू उर्फ संजय, विशाल उर्फ झिंगर निवासी इंदिरा कॉलोनी, सचिन उर्फ शिवा निवासी प्रकाश लोक कॉलोनी, शाहरूख निवासी नूर बस्ती को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 21 बाइक, 19 किलो डोडा पोस्त, चोरी की एक अंगूठी बरामद हुई है। इनमें आरोपी विशाल उर्फ झिंगर टॉप-टेन अपराधियों में शामिल हैं, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

अस्पताल और भीड़भाड़ वाले इलाकों से चोरी करते थे वाहन
आरोपी अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों वाहन चोरी करते थे। इन्होंने ज्यादातर बाइक थाना जनकपुरी क्षेत्र में बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिकों और अस्पतालों के बाहर से चोरी किए। इसके अलावा जिले के भीड़भाड़ वाले इलाकों से भी वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली पुलिस ने बाइक सहित पकड़े दो वाहन चोर
- देहात कोतवाली पुलिस ने भी दो वाहन चोर गिरफ्तार किए। इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव मढ़ के तिराहे से सलमान व जावेद इकबाल निवासी चौधरी विहार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed