फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vegetable agent found hanging on the noose

सब्जी आढ़ती ने की अपनी दुकान में आत्महत्या

Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vegetable agent found hanging on the noose
रामपुर मनिहारान। नवीन मंडी स्थल पर दुकान में एक सब्जी आढ़ती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। हत्या या आत्महत्या इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान थाने के गांव शेरपुर निवासी सोनू (35) पुत्र राजपाल रामपुर मनिहारान नवीन मंडी में सब्जी आढ़ती था। शनिवार दोपहर एक बजे सोनू के पास गांव कुंदनगढ निवासी रवि तरबूज लेने पहुंचा था तो दुकान का दरवाजा बंद था। ग्राहक ने सोनू का फोन मिलाया तो रिसीव नहीं हुआ। इस पर जब ग्राहक ने उसकी दुकान की खिड़की से अंदर झांककर अंदर देखा तो पाया कि शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को छत से नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनू अपने पीछे पत्नी के अलावा सात साल का बेटा और तीन साल की बेटी को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। फिर भी जांच की जा रही है। यदि परिजन कोई तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed