फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vatsal Bindal became District Topper

वत्सल बिंदल बने जिला टॉपर

Mon, 13 Jul 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Vatsal Bindal became District Topper
डीपीएस पब्लिक स्कूल के टॉपर्स खुशी मनाते - फोटो : SAHARANPUR
वत्सल बिंदल बने जिला टॉपर
विज्ञापन

सहारनपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट में दिल्ली पब्लिक स्कूल के वत्सल बिंदल ने 99.8 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है। खास बात यह है कि जनपद में टॉप-थ्री स्थानों पर लड़कों का दबदबा रहा है। अच्छे परिणाम से स्कूलों में जश्न का माहौल रहा।
जिले में सीबीएसई बोर्ड के कुल 65 स्कूल हैं। 12वीं के लिए जिलेभर में 3700 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परिणाम करीब 98 फीसदी रहा है। सेंट मेरीज एकेडमी के आदित्य माहेश्वरी ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर रहे सेंट मेरीज एकेडमी के ही वंश सैनी, रेनबो स्कूल के देवांश त्यागी और देवबंद स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल के हर्ष गाबा ने एक समान 99.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सोमवार की दोपहर अचानक जारी हुए परिणाम को लेकर स्कूलों की कोई तैयारी नहीं थी। रिजल्ट आने के तुरंत बाद स्टाफ और कुछ विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे। सभी स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सफलता का जश्न मनाया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मैनेजमेंट और प्रशासक मंजू जैन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। डीपीएस में जिला टॉपर वत्सल की वजह से खुशी का माहौल रहा। शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सफलता का जश्न मनाया। रेनबो स्कूल में प्रधानाचार्य ने जिले में थर्ड टॉपर रहे देवांश और अन्य विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। आशा मॉडर्न स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन ने टॉपर बच्चों को मिठाई खिलाते हुए सफलता की बधाई दी। सेंट मेरी एकेडमी में भी जिला स्तर पर सेकेंड और थर्ड टॉपर मिलने की वजह से मिठाई बांटी गई। देवबंद के दून वैली स्कूल में भी जिले का थर्ड टॉपर होने की वजह से खुशी माहौल रहा। न्यू ऐरा एकेडमी में सफल विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने बधाई दी।
विज्ञापन

टॉपर्स की सफलता की कहानी, उन्हीं की जुबानी
कभी कोई काम कल पर नहीं छोड़ा : वत्सल बिंदल
12वीं में जिला टॉपर बने डीपीएस के वत्सल बिंदल 2018 में भी 99 फीसदी अंकों के साथ 10वीं में जिला टॉपर बने थे। वत्सल ने बताया कि वह कभी भी कोई काम कल पर नहीं छोड़ते हैं। पढ़ाई में भी यही बात है। जितना पढ़ा ध्यान लगाकर पढ़ा। भविष्य में क्या करना है, यह अभी तय नहीं किया है। अभी बस आगे बढ़ते जाने की ठानी है। वत्सल के पिता बिजनेस करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए बनना चाहते हैं आदित्य
दूसरे स्थान पर सेंट मेरीज एकेडमी के आदित्य माहेश्वरी रहे। मूल रूप से नागल के रहने वाले आदित्य ने प्रतिदिन छह से सात घंटे पढ़ाई कर यह स्थान पाया है। पिता अशोक माहेश्वरी जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि मां प्रीति गृहिणी हैं। आदित्य को सीए बनना है।
कोई वेपन डिजाइनर और कोई चाहे डॉक्टर बनना
तीसरे स्थान पर रहे रेनबो स्कूल के वेदांश त्यागी के पिता अमित त्यागी सिविल इंजीनियर हैं, जबकि मां सारिका गृहिणी हैं। देवांश को डॉक्टर बनना है। फिलहाल वह नीट की तैयारी में जुटा है। वेदांश अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को देते हैं। तीसरे स्थान पर ही रहे सेंट मेरीज एकेडमी के वंश सैनी को वैपन डिजाइनर बनना है। पिता सागर सैनी मेडिकल स्टोर चलाते हैं, जबकि मां दीप्ति गृहिणी हैं। तीसरे ही नंबर पर रहे देवबंद के दूर वैली स्कूल के छात्र हर्ष गाबा को भी जीवन में अभी बहुत आगे बढ़ना है।

जिले के टॉप थ्री
जिले में स्थान : प्रथम
नाम: वत्सल बिंदल
प्राप्तांक: 99.8 प्रतिशत
स्कूल: दिल्ली पब्लिक स्कूल
स्ट्रीम: कॉमर्स
विषयवार अंक: अकाउंट्स-100, बिजनेस-100, अर्थशास्त्र-100, अंग्रेजी-100, गणित-99
जिले में स्थान: द्वितीय
नाम: आदित्य माहेश्वरी
प्राप्तांक: 99.4 प्रतिशत
स्कूल: सेंट मेरीज एकेडमी
स्ट्रीम: कॉमर्स
विषयवार अंक: गणित-100, बिजनेस-100, अर्थशास्त्र-100, अकाउंट्स-99, अंग्रेजी-98
जिले में स्थान: तीसरा
नाम: वेदांश त्यागी
प्राप्तांक: 99.2 प्रतिशत
स्कूल: रेनबो पब्लिक स्कूल।
स्ट्रीम: साइंस
विषयवार अंक: फिजिकल एजुकेशन-97, फिजिक्स-99, बायोलॉजी-100, अंग्रेजी-100, गणित-100
नाम: वंश सैनी
प्राप्तांक: 99.2 प्रतिशत
स्कूल: सेंट मेरीज एकेडमी
स्ट्रीम: साइंस
विषयवार अंक: अंग्रेजी-96, केमिस्ट्री-100, गणित-100, कंप्यूटर-100, फिजिक्स-100
नाम: हर्ष गाबा
प्राप्तांक: 99.2 प्रतिशत
स्कूल: दून वैली पब्लिक स्कूल देवबंद
स्ट्रीम: कॉमर्स
विषयवार अंक: अकाउंट-100, अंग्रेजी-99, बिजनेस-99, अर्थशास्त्र-99, फाइन आर्ट-99

डीपीएस पब्लिक स्कूल के टॉपर्स अपने शिक्षको के साथ खुशी मनाते

डीपीएस पब्लिक स्कूल के टॉपर्स अपने शिक्षको के साथ खुशी मनाते- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर। डीपीएस स्कूल, जिला टॉपर्स वत्सल बिंदल 99.8 प्रतिशत।

सहारनपुर। डीपीएस स्कूल, जिला टॉपर्स वत्सल बिंदल 99.8 प्रतिशत।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed