फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Varnika becomes captain of UP Under-23 women's cricket team

Saharanpur News: यूपी अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनी वर्णिका

Wed, 08 Jan 2025 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Varnika becomes captain of UP Under-23 women's cricket team
व​र्णिका चौधरी, क्रिकेटर।
सहारनपुर। सहारनपुर की बेटी वर्णिका चौधरी को उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला टीम का कप्तान बनाया गया है। वर्णिका चौधरी बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो भारतीय अंडर-19-बी टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर्रहमान ने बताया कि एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम के मार्गदर्शन में जनपद के खिलाड़ी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गंगोह के गांव बीराखेड़ी के किसान राजपाल सिंह और सुषमा चौधरी की बेटी वर्णिका को यूपी अंडर-23 टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है, जो सहारनपुरवासियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि वर्णिका चौधरी बेहतरीन बल्लेबाज हैं और भारतीय अंडर-19 बी टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तान और उप कप्तान रह चुकी हैं। वह चैलेंजर ट्रॉफी, एनसीए जोनल ट्रॉफी, अंडर-23 यूपी वन-डे ट्रॉफी, यूपी सीनियर्स वन-डे ट्रॉफी, अंडर-19 यूपी वन-डे ट्रॉफी और यूपी टी-20 ट्रॉफी में खेल चुकी हैं। वर्तमान में वह प्रदेश की सीनियर महिला खिलाड़ी हैं। वर्णिका को कप्तान बनाने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा, संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, एपेक्स सदस्य साजिद उमर, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, रणधीर कपूर, राजीव गोयल आदि ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed