{"_id":"68ab5afd0d429869c5064e77","slug":"vandalism-and-assault-in-office-case-registered-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-157043-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार्यालय में की तोड़फोड़ और मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार्यालय में की तोड़फोड़ और मारपीट, केस दर्ज
Mon, 25 Aug 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल परिसर स्थित 108 इमरजेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के कार्यालय में तोड़फोड़ करने के मामले में महिला ईएमटी व एक अन्य महिला पर केस दर्ज हुआ है। कंपनी के जोनल ऑपरेशन हेड ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर केस दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी।
जोनल ऑपरेशन हेड रोचक चौहान ने बताया कि 11 जून 2025 को ईएमटी सोनिया ने अपनी रिश्तेदार महिला के साथ कार्यालय आई थी। आरोप है कि दोनों ने कार्यालय स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की थी। कार्यालय में रखे प्रिंटर, लैपटॉप, की-बोर्ड आदि उपकरणों में तोड़फोड़ की थी। अन्य कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की।
इसके बाद दोनों कार्यालय से कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले गई। कंपनी ने महिला ईएमटी को अनुशासनहीनता पर निष्कासित कर दिया था। इस मामले में महिला ईएमटी पर कार्रवाई के लिए एक जुलाई को एसएसपी से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अब कोर्ट के आदेश पर थाना जनकपुरी पुलिस ने सोनिया और एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू की।