{"_id":"5f7a12a78ebc3e9bc202bea7","slug":"valmiki-samaj-organized-a-procession-against-hathras-incident-saharanpur-news-mrt5043854197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज ने जुलूस निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा।
हाथरस घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर जुलूस निकाला और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपकर आरोपियों को फांसी और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
वाल्मीकि धर्मशाला पर जुटे लोगों को संबोधित करते हुए ओपी कल्याण ने हाथरस की घटना पर कड़ा रोष जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल दास, सपा के सरसावा नगर अध्यक्ष राव इसरार, सभासद के प्रतिनिधि गौरव पुहाल, पूर्व सभासद नवीन टांक ने भी यूपी सरकार पर तंज कसे। दोपहर एक बजे के करीब महिला पुरुष जुलूस के रूप में इकट्ठे होकर प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए झंडा चौक पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सरसावा थानाध्यक्ष को सौंपा।
इसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष तथा बसपा नेता बिजेंद्र सैनी, सरसावा विधानसभा बसपा प्रभारी डॉ. सोनू कुमार, गफ्फार सलमानी, पूर्व सभासद गोपाल घावरी, बंटी बजरंगी, भीम आर्मी के सचिन खुराना, कांग्रेस के शेख अर्श आदि रहे।