Saharanpur: राज्यमंत्री कपिल बोले- वैश्य समाज ने हमेशा की जरूरतमंदों की मदद
प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने कड़ी मेहनत के बलबूते देश में अपना एक अहम स्थान बनाया है। वैश्य समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा ही अग्रणी रहा है। वैश्य समाज के लोगों ने स्कूल, कॉलेज, धर्मशालाओं को बनवाने से लेकर सदैव जरूरतमंदों की मदद की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर, रविवार को गोशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय महामंत्री चुड़िया राम गोयल रहे। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, वन क्षेत्राधिकारी शरद कुमार गुप्ता, डीजीसी क्रिमिनल राजीव गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष किया।

अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में भाग लेते समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR
राज्यमंत्री ने कहा कि वैश्य समाज धीरे धीरे राजनीतिक ताकत के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ ही समाज सेवा के कार्यों के लिए भी आगे आना चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कहा कि समाज को ऊंचाइयों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के एक रुपये और एक ईट के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए हमें समाज के निर्धन लोगों की मदद करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संरक्षक देवेंद्र बंसल, भाजपा नेता शिव कुमार गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, रवि वैश्य, आदेश बिंदल, विपिन गुप्ता, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनुभा सिंघल, अनुपम गुप्ता, पंकज गर्ग, संजय गुप्ता, अरविंद बंसल, सुशील गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रीतम गोयल, पुनीत सिंघल राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।