फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Minister of State Kapil said - Vaishya Samaj has always helped the needy

Saharanpur: राज्यमंत्री कपिल बोले- वैश्य समाज ने हमेशा की जरूरतमंदों की मदद

Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
सार

प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने कड़ी मेहनत के बलबूते देश में अपना एक अहम स्थान बनाया है। वैश्य समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा ही अग्रणी रहा है। वैश्य समाज के लोगों ने स्कूल, कॉलेज, धर्मशालाओं को बनवाने से लेकर सदैव जरूरतमंदों की मदद की है।
 

विज्ञापन
Saharanpur: Minister of State Kapil said - Vaishya Samaj has always helped the needy
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में सम्मानित शिक्षक व विद्यार्थी - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

सहारनपुर, रविवार को गोशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से वैश्य शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय महामंत्री चुड़िया राम गोयल रहे। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक, वन क्षेत्राधिकारी शरद कुमार गुप्ता, डीजीसी क्रिमिनल राजीव गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष किया।

विज्ञापन


अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में भाग लेते समाज के लोग

विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन में भाग लेते समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

 

 

राज्यमंत्री ने कहा कि वैश्य समाज धीरे धीरे राजनीतिक ताकत के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ ही समाज सेवा के कार्यों के लिए भी आगे आना चाहिए। पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने कहा कि समाज को ऊंचाइयों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के एक रुपये और एक ईट के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए हमें समाज के निर्धन लोगों की मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल रेफरी यशवर्धन राणा की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार पर टूटा गम का पहाड़

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संरक्षक देवेंद्र बंसल, भाजपा नेता शिव कुमार गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, रवि वैश्य, आदेश बिंदल, विपिन गुप्ता, अनिल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अनुभा सिंघल, अनुपम गुप्ता, पंकज गर्ग, संजय गुप्ता, अरविंद बंसल, सुशील गुप्ता, बृजेश गुप्ता, प्रीतम गोयल, पुनीत सिंघल राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed