{"_id":"61d09ba94d04cd6f4b05a773","slug":"vaccines-are-being-vaccinated-by-marking-the-people-left-out-from-getting-vaccinated-saharanpur-news-mrt5716052153","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने से छूटे लोगों को चिह्नित कर लगाया जा रहा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने से छूटे लोगों को चिह्नित कर लगाया जा रहा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए नगर निगम कोविड टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए नगर निगम ने मोबाइल टीमें गठित की हैं, जो घर-घर जाकर टीका लगा रही हैं, साथ ही सड़क चलते राहगीरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी के लिए चार मोबाइल टीम गठित की है। टीमें गली और मोहल्लों के साथ ही सड़कों पर भी टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चला रही हैं। दो दिन से घरों पर जाकर टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नवाबगंज क्षेत्र में व्यापार संगठन व पार्षद विजय कालड़ा के सहयोग से टीकाकरण शिविर लगाकर लोगों को टीके लगवाए। मस्जिदों से भी लोगों को कोरोना के प्रति सावधान करने और टीकाकरण के लिए प्रचार कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक अमित तोमर, सोमकुमार, नीरज, आनंद, एएनएम सरला शर्मा, पूनम शर्मा, सरिता सैनी, रीना बंसी, राखी, राधा, प्रवर्तन दल के हेमराज, नवाबुद्दीन, नरेश, प्यार सिंह, प्रवीण, विक्रम, रणदीप, जगपाल आदि मौजूद रहे।
नव वर्ष पर दो मृतक आश्रितों को दिए नियुक्ति पत्र
सहारनपुर। नव वर्ष पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने निगम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का संकल्प भी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाया। इस दौरान नगरायुक्त ने दो मृतक आश्रितों नीरज कुमार और अर्जुन कुमार को सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे। दोनों युवकों के पिता की निगम में सेवाकाल के दौरान मृत्यु हुई थी। नीरज की माता का पहले स्वर्गवास हो चुका था। पिता की मौत के बाद नीरज और उसके दो छोटे बहन और भाई को रिश्तेदारों ने रखा हुआ था। योग्यता के अनुसार नीरज की उम्र होने पर उसे नियुक्ति दी गई है। इस मौके पर अपर नगरायुक्त राजेश यादव, मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।