{"_id":"60a55b9a8ebc3efbf07a7c13","slug":"vaccination-of-everyone-in-the-villages-will-be-challenging-saharanpur-news-mrt539021511","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौती रहेगा गांवों में सभी का वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौती रहेगा गांवों में सभी का वैक्सीनेशन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का अभियान चल रहा है, लेकिन देहात क्षेत्र में शत प्रतिशत का पंजीकरण कराकर वैक्सीन लगवाना किसी चुनौती से कम नहीं है। यह इसलिए क्योंकि 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग वालों को खुद पंजीकरण करके टाइम शेडयूल भी लेना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता का अभाव इसमें आड़े आ सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दो दिन पहले सहारनपुर में आगमन के दौरान यह कहकर गए कि ग्रामीण क्षेत्र में वैक्सीनेशन बढ़ाया जाए। प्रशासन ने इसके लिए वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ा दिए और मंगलवार को 46 सेंटरों पर वैक्सीनेशन कराया गया। सेंटरों पर 45 साल से ज्यादा उम्र वालों को तो बगैर पंजीकरण के भी टीका लग रहा है, लेकिन 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के सामने पंजीकरण और टाइम शेडयूल की बाध्यता परेशान कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण और अन्य कार्यों का इतना अनुभव नहीं है।
जिले की आबादी है 39 लाख से ज्यादा
जनपद सहारनपुर की कुल जनसंख्या 39 लाख से अधिक है। इनमें 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों की संख्या करीब 19 लाख है। अभी वैक्सीनेशन की जो रफ्तार चल रही है, उसके मुताबिक पूर्व में 3100 लोगों को रोजाना टीका लगाया जा रहा था। फिर वैक्सीनेशन सेंटर बढ़ाए तो इनकी संख्या भी बढ़ा दी गई, लेकिन 19 लाख लोगों को टीका लगाने में कितना समय लगेगा, यह कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे होगा पंजीकरण और टाइम शेडयूल
वैक्सीनेशन की अधिकृत कोविन वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो ऑनलाइन पंजीकरण में दर्ज रहेगा। टाइम शेडयूल बुक करने के लिए मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी जनरेट करें, जो छह अंकों का होगा। इसके बाद ओटीपी वैरीफिकेशन करें और आगे बढेे़ं। एक मोबाइल नंबर के जरिये अधिकतम तीन लोगों का पंजीकरण किया जा सकेगा। इसके बाद टाइम शेडयूल लेने के लिए शेडयूल बटन पर क्लिक करेंगे तो प्रदेश और जिले का चयन करने के बाद संबंधित चिकित्सालय का चयन करना होगा। उसमें टीका लगवाने के लिए स्लॉट उपलब्ध है तो उसके आगे लिखे समय सारिणी के अनुसार अपना टाइम शेडयूल कर दें। इसके बाद कंफर्म का बटन आएगा और उस पर क्लिक करते ही वैक्सीनेशन के लिए टाइम शेडयूल बुक हो जाएगा। इसकी सूचना एसएमएस के जरिये भी अधिकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा सके, उसी उद्देश्य से टीकाकरण सेंटर बढ़ाए गए हैं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया जा रहा है। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी