फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test at 34 centers today, preparation completed

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 34 केंद्रों पर आज, तैयारी पूरी

Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test at 34 centers today, preparation completed
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आज जिले के 34 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 32,095 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र और काला बाल प्वाइंट के अलावा कोई सामग्री परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेंगे। चूंकि नवंबर 2021 में पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश भर में परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। ऐसे में इस बार प्रशासन की ओर से परीक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि रविवार यानि आज होने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक चलेगी। पहली पाली के लिए प्राथमिक स्तर के 18550 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जबकि दूसरी पाली के लिए उच्च प्राथमिक स्तर के 13545 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। केंद्र परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। कक्ष में प्रवेश वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र में अंकित फोटो युक्त आईडी एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के किसी भी सेमेस्टर के अंक पत्र की मूल प्रति आदि देखकर ही दिया जाएगा। यदि कोई समस्या अभ्यर्थी के समक्ष आती है तो उसके पास निराकरण का समय होगा। परीक्षा में कोविड से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन कड़ाई से होगा।
विज्ञापन

इन कॉलेजों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
- एसडी इंटर कॉलेज चकराता रोड।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज चकराता रोड।
- डीएवी पब्लिक स्कूल रसूलपुर बेहट रोड।
- एचएव इंटर कॉलेज, मातागढ़ पुराना कलसिया रोड।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज, मातागढ़ पुराना कलसिया रोड।
- महाराज सिंह डिग्री कॉलेज, चकराता रोड।
- स्टार पेपर मिल्स् सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बाबा लालदास मार्ग।
- जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, रायवाला।
- मुन्नालाल डिग्री कॉलेज चिलकाना रोड।
- लॉर्ड महावीरा एकेडमी, चिलकाना रोड।
- मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, रायवाला।
- राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट।
- इस्लामिया इंटर कॉलेज, ईदगाह रोड।
- एसएएम इंटर कॉलेज, घंटाघर।
- जया पब्लिक इंटर कॉलेज, जनकनगर।
- आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज, हिम्मतनगर।
- जेवी जैन डिग्री कॉलेज, प्रद्युमनगर।
- महिर्ष दयानंद इंटर कॉलेज, गौरव विहार।
- डीएवी पब्लिक स्कूल, सोनिया विहार।
- केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गिल कॉलोनी।
- गौरी शंकर इंटर कॉलेज, दिल्ली रोड हसनपुर।
- सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिल्ली रोड।
- बीएचएस इंटर कॉलेज, मिशन कंपाउंड।
- एसडी कन्या इंटर कॉलेज, नवीन नगर।
- गुरु नानक ब्वॉयज इंटर कॉलेज, अंबाला रोड।
- अमर शहीद मेमोरियल इंटर कॉलेज, मानकमऊ।
- अमर शहीद मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज, मानकमऊ।
- ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल, अंबाला रोड।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड।
- रेनबो स्कूल, निकट सरस्वती मोटर्स दिल्ली रोड।
- पाइनवुड पब्लिक स्कूल, दिल्ली रोड।
- एल्पाइन पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड।
- सेंट मैरीज स्कूल, चिलकाना रोड।
- ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल, चिलकाना रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed