{"_id":"5e5fed678ebc3eeb434ddfb1","slug":"uproar-over-goat-theft-on-bhuteshwar-road-saharanpur-news-mrt4721762178","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतेश्वर रोड पर बकरी चोरी को लेकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतेश्वर रोड पर बकरी चोरी को लेकर हुआ हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना मंडी क्षेत्र में भूतेश्वर मंदिर रोड पर बकरी चोरी के मामले को लेकर बुधवार को हंगामा हो गया। चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक के घर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। लेकिन परिवार के लोग नहीं मिले। इसी बीच, सूचना देने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भूतेश्वर रोड स्थित मोहित नगर निवासी प्रभु वर्मा ने बताया कि पड़ोस की हुसैन बस्ती में एक व्यक्ति की बकरी तीन दिन पहले गुम हो गई थी। आरोप है कि इस बस्ती के कुछ लोग बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। गनीमत रही कि उस समय परिवार के लोग वहां नहीं थे। कारण पूछा तो बताया कि उनकी बकरी यहां रखी गई है। इसी बीच, डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग गए। प्रभु वर्मा ने थाना मंडी पुलिस को तहरीर दी है। उधर, थाना प्रभारी बबलू वर्मा ने बताया कि बकरी चोरी के शक में यह घटना हुई है। पुलिस टीम मौके पर गई थी। अब तक दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहंी मिली है।